रायपुर

Chhattisgarh: बीजापुर कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, पुलिस के मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Image

पुलिस के मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक 36 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात जांगला थाना क्षेत्र के बेंचराम गांव में हुई। मृतक की पहचान दशरू राम ओयाम के रूप में हुई है। पुलिस की टीम हमलावरों की पहचान कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बीती रात माओवादियों का एक समूह दशरू के घर में घुस गया और उसे बाहर निकाल लिया। बाद में माओवादियों ने दशरू पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब घटना की सूचना मिली तब पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हमलावरों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के साथ ही इस साल अब तक बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में लगभग 37 लोगों की जान जा चुकी है।

एक सितंबर को पड़ोसी सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।

प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित बयान में शांति वार्ता को सुगम बनाने के लिए अपने सशस्त्र संघर्ष को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की है, लेकिन सरकार से एक महीने का 'युद्ध विराम' घोषित करने और प्रक्रिया शुरू करने के लिए सुरक्षा अभियानों को रोकने का अनुरोध किया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि वह बयान की प्रमाणिकता की पुष्टि कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article