छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ होगी खास, आकाश में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती पर सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) पर नवा रायपुर में 5 नवबंर को सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का शो होने वाला है। इस ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए हजारों-लाखों लोग नवा रायपुर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। 5 नवंबर को शहर के आसमान में भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा देखने को मिलेगी।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवंबर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने वाला है। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic TeamSKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के आकाश में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा

छत्तीसगढ़ में भारतीय शौर्य का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को और खास बनाने के लिए आयोजित हो रहा यह एरोबेटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम उड़ान भरेगी, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध फॉर्मेशन्स दर्शकों को रोमांच और गर्व से भर देगी।

End of Feed