Raipur News: दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो 6E5138 फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस बीच फ्लाइट में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, विमान ने दिल्ली के शाम करीब 7:20 बजे उड़ान भरी थी और 9 बजे रायपुर पहुंचना था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इस दौरान रायपुर जाने वाली कई फ्लाइटों को अलग-अलग स्थानों पर डायवर्ट किया गया। इसमें मुंबई-रायपुर, फ्लाइट, पुणे-रायपुर फ्लाइट, कोलकाता-रायपुर और हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि जब तक तकनीकी खराबी दूर नहीं हो जाती रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग सीमित रहेगी और यात्रियों से धैर्य रखने के लिए कहा गया।
इस वजह के दिल्ली-रायपुर फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर का नेविगेशन सिस्टम (Navigation System) फेल होने के कारण फ्लाइटों को अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया गया था। नेविगेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि बिजली गिरने के कारण नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था। इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कहा कि वह लोग एक घंटे से परेशान है। 9 बजे फ्लाइट रायपुर में लैंड होनी थी, लेकिन फ्लाइट को भोपाल में एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। रात करीब 10 बजे भोपाल से फ्लाइट रायपुर के लिए रवाना हुई।
कई फ्लाइटों को किया गया डायवर्ट
हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया, कोलकाता से रायपुर फ्लाइट को भी भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। दिल्ली से रायपुर उड़ान को भोपाल भेजा गया, मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया। वहीं, पुणे से रायपुर की फ्लाइट कुछ देर तक हवा में मंडराती रही।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
