Chhattisgarh Chitrakote Waterfall: प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर छत्तीसगढ़ राज्य अपने घने जंगल, हरे-भरे वातावरण और भव्य झरनों के लिए जाना जाता है। इन्हीं में से एक झरना ऐसा भी है, जिसे अपनी अनोखी सुंदरता के लिए 'भारत का नियाग्रा फॉल' या 'मिनी नियाग्रा फॉल' भी कहा जाता है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा झरना है, जो मानसून के मौसम में अपने पूरे वेग के साथ बहता है और इसके चारों ओर फैली हरियाली के साथ यह बेहद मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा पेश करता है। छत्तीसगढ़ के इस खूबसूरत झरने का नाम चित्रकोट वॉटरफॉल है। नेचर लवर्स को यह जगह खजाने से कम नहीं लगेगी।
बक्सर में है चित्रकोट झरना
चित्रकोट वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ के बक्सर पर स्थित है, जो इंद्रावती नदी पर बना एक बेहद खबसूरत झरना है। यह झरना लगभग 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह झरना जगदलपुर से करीब 40 किलोमीटर और रायपुर से लगभग 273 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना छत्तीसगढ़ का सबसे चौड़ा जलप्रपात भी है। इसमें से सबसे ज्यादा मात्रा में पानी गिरता है। अपने घोड़े की नाल जैसे आकार की वजह से इसे ‘भारत का नियाग्रा फॉल’ भी कहा जाता है।
बारिश के दिनों में पूरे शबाब पर बहता है झरना
यह झरना हर मौसम में खूबसूरत नजर आता है, लेकिन बारिश के दिनों में इसकी सुंदरता और में चार चांद लग जाते हैं। इसकी खासियत ये है कि बरसात के मौसम में इसका पानी हल्का लाल नजर आता है, जबकि गर्मियों के समय यह चांदनी रातों में बिल्कुल सफेद दिखाई देता है। करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरती पानी की तेज धाराएं जोरदार आवाज करती हैं, जिससे रोमांच और सिहरन दोनों का एहसास एक साथ होता है। इस जगह पर घूमने आने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से अक्टूबर के बीच माना जाता है।

बरसात में पूरे शबाब पर बहता है झरना - फाइल फोटो ( bastar.gov.in)
रात में लाइटिंग की भी व्यवस्था
चित्रकोट झरने के आसपास घना जंगल फैला हुआ है और यहां स्थित विंध्य पर्वतमालाएं इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। यह झरना रात के समय जगमगाती लाइटों से सुसज्जित रहता है। जिससे रात के वक्त गिरते पानी का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है। अलग-अलग अवसरों पर इस झरने से तीन से सात धाराएं गिरती हैं, जो इस झरने को और भी अद्भुत बना देती हैं। यहां पर लोग बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
