रायपुर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 नक्सली गिरफ्तार; 13 लाख के इनामी 6 माओवादी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने कुल 13 लाख रुपये के इनामी छह माओवादियों समेत 26 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

Image

बीजापुर में 26 नक्सली गिरफ्तार (फोटो-IANS)

बीजापुर : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने कुल 13 लाख रुपये के इनामी छह माओवादियों समेत 26 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में तीन नक्सलियों, भैरमगढ़ में तीन नक्सलियों, आवापल्ली में आठ नक्सलियों, उसूर में आठ नक्सलियों और तर्रेम थाना क्षेत्र में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

मुन्ना पोटाम पर था इतना इनाम

उन्होंने बताया कि उनमें से उसूर क्षेत्र में गिरफ्तार बटालियन नंबर एक के सदस्य मुन्ना पोटाम (25) के सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है जबकि अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार पांच अन्य नक्सलियों--अर्जुन अटामी ऊर्फ गुडडी (20), पायको माड़वी ऊर्फ सोनी (27), कृष्णा पोडियाम (28), मनी मड़कम (35) और रामा काका (34) के सर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला बल के संयुक्त दलों को नक्सल विराधी अभियान पर रवाना किया गया था तथा बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों से बारूदी सुरंग, कुकर बम, टिफिन बम, ‘कार्डेक्स वायर’, ‘सेफ्टी फ्यूज’, ‘डेटोनेटर’, ‘मल्टीमीटर’, बिजली का तार, बैटरी, जमीन खोदने का औजार और अन्य सामान बरामद किये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में इन नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस दल को क्षति पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश में थे। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'