इंदौर में टला राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, नेहरू स्टेडियम की नहीं मिली मंजूरी, अब बदली तारीख और पूरा प्लान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई है। अब यह आयोजन 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को होगा। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के कारण प्रदेश कांग्रेस ने यह फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई है। 12 सितंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन की तारीख अब आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। इस बदलाव की मुख्य वजह स्थानीय प्रशासन की ओर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के उपयोग की अनुमति न मिलना है।

Chhatron Ki Goonj Indore

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर फंसा पेंच (फाइल फोटो)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम उपलब्ध कराने से मना करने के बाद पार्टी ने कार्यक्रम की तारीख बदलने का फैसला किया है। इससे पहले जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि यह कोई आम राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि देश के भविष्य, शिक्षा के अधिकार और युवाओं के मुद्दों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संवाद है।

End of Feed