क्या आपको भी यही लगता है कि नौकरी बदलने के साथ EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि का सफर नए सिरे से शुरू होता है। दरअसल, यह कुछ इस तरह काम करता है कि अगर नई कंपनी भी EPFO के दायरे में आती है तो आपका Universal Account Number (UAN) नहीं बदलता। हालांकि, पुरानी नौकरी में जमा EPF Balance और आपकी पात्र सेवा अवधि को नए मेंबर अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है।
नया UAN बनवाने की जरूरत नहीं
सबसे पहले तो यही समझ लें कि नई कंपनी में नौकरी शुरू कर रहे हैं, जो EPFO के दायरे में आती है तो आपको नई कंपनी को अपना मौजूदा UAN देना चाहिए।नौकरी बदलने पर हर बार नया UAN लेने की जरूरत नहीं होती। अलग-अलग कंपनियों के साथ अलग Member ID बन सकती हैं, लेकिन इन्हें एक ही UAN से जोड़ा जा सकता है।
इसी UAN के जरिए आपके अलग-अलग रोजगार से जुड़े PF खाते और सेवा की जानकारी जुड़ी रहती है। अगर नौकरी बदलने के दौरान गलती से दूसरा UAN बन गया है, तो उसे नया स्थायी UAN मानकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
पुराना EPF Balance Transfer करना जरूरी
केवल एक ही UAN होने से पुराना पीएफ बैलेंस अपने आप नई मेंबर आईडी में नहीं पहुंचता। पुराने PF Funds और सेवा से जुड़ी जानकारी को नए खाते में ट्रांसफर करना होता है। इससे अलग-अलग कंपनियों में काम करने के दौरान जमा हुआ पैसा और रोजगार की जानकारी एक जगह जुड़ी रह सकती है।
खासकर जो लोग अपने करियर में कई बार नौकरी बदलते हैं, उनके लिए PF खाते को व्यवस्थित रखना जरूरी है। इससे रिटायरमेंट के लिए जमा रकम और सर्विस हिस्ट्री को समझना आसान रहता है।
Date of Exit जरूर जांचें
पुरानी कंपनी छोड़ने के बाद EPFO रिकॉर्ड में डेट ऑफ एग्जिट सही दर्ज होना जरूरी है। ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। EPFO की Transfer Guidance के अनुसार नौकरी छोड़ने के दो महीने बाद एग्जिट डेट अपडेट की जा सकती है। यह उस महीने के भीतर होनी चाहिए, जिसमें पिछली कंपनी ने आखिरी PF Contribution किया था।
इसलिए ट्रांसफर शुरू करने से पहले अपनी सर्विस हिस्ट्री जरूर जांच लें। यह भी देखें कि पिछली कंपनी ने जॉइनिंग और एग्जिट से जुड़ी जानकारी सही दर्ज की है या नहीं।
KYC की जानकारी भी रखें अपडेट
EPF Transfer को आसान बनाने के लिए UAN से जुड़ी केवाईसी डिटेल्स सही होना जरूरी है। अपने Aadhaar, PAN, Bank Account और दूसरी KYC जानकारी को जांच लें। अगर नौकरी से जुड़े रिकॉर्ड और KYC Documents में नाम या दूसरी जानकारी अलग है, तो पहले उसे ठीक कराना बेहतर है।
