Purvanchal Expressway पर बड़ा हादसा, लुधियाना से आजमगढ़ जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर में तेज रफ्तार बस के पलटने से दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इस हादसे में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश में सुल्तापुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। आज यानी मंगलवार 28 अप्रैस को यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। तुरंत राहत और बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

puravanchal Expressway Accident

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस-प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

End of Feed