Punjab News: सरकारी स्कूलों में PTM के दौरान माताओं के वीडियो बनाने के निर्देश पर विवाद, AAP सरकार पर चुनाव से पहले प्रचार करने का आरोप

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों में आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। SCERT के निर्देशों में छात्राओं की माताओं से मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना पर प्रतिक्रिया लेने और उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने को कहा गया था। विपक्ष ने इसे चुनाव से पहले सरकारी स्कूलों के जरिए आम आदमी पार्टी के प्रचार की कोशिश बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज हुई पैरेंट्स-टीचर मीटिंग यानी PTM को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी स्कूलों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए किया जा रहा है। विवाद की वजह पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी SCERT की तरफ से स्कूलों को जारी किए गए निर्देश हैं। इन निर्देशों में बच्चों की माताओं से पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना' को लेकर सवाल पूछने और उनके वीडियो बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद अब विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

Punjab News: सरकारी स्कूलों में PTM के दौरान माताओं के वीडियो बनाने के निर्देश पर विवाद, AAP सरकार पर चुनाव से पहले प्रचार करने का आरोप

दरअसल, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने गुरुवार को सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर आज पैरेंट्स-टीचर मीटिंग करवाने के लिए कहा था। इन निर्देशों में PTM के दौरान बच्चों की माताओं से मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना को लेकर उनकी राय पूछने के लिए भी कहा गया था। साथ ही, यह जानने के निर्देश दिए गए थे कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का इस्तेमाल वे किस तरह करती हैं। निर्देशों के मुताबिक, स्कूलों को माताओं के वीडियो बयान रिकॉर्ड करने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भी कहा गया था। इसके अलावा, कम से कम 10 वीडियो स्कूलों के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया था।

End of Feed