शहर

Punjab News: मोगा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप, ताला तोड़कर भागे 30 मरीज

पंजाब के मोगा जिले के गांव जनेर में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम करीब 30 लोग ताला तोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि इन लोगों ने स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है।

Image

मोगा के नशा मुक्ति केंद्र से 30 युवक फरार

Moga News: पंजाब के मोगा जिले से बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। जहां एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से करीब 28 से 30 युवक ताला तोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने भागने से पहले सेंटर के कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट भी की। यह पूरी घटना सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

स्टाफ से मारपीट कर भागे युवक

CCTV में कैद हुआ मोगा नशा मुक्ति केंद्र का हंगामा

बताया जा रहा है कि केंद्र में कुल 95 मरीज भर्ती थे। जिनमें से लगभग 30 युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। वहीं कुछ युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सेंटर के कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही आसपास के इलाकों और फरार युवकों के घरों पर भी नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किस दिशा की ओर भागे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार युवकों को पकड़ लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल