पंजाब : जमीन के टुकड़े के लिए ट्रिपल मर्डर, चाची-भतीजे और फौजी दोस्त को मारी गोली; हत्यारे ने खुद को उड़ाया

पंजाब के गुरदासपुर में जमीन के विवाद में शख्स ने अपनी चाची, चचेरे भाई और अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला क्षेत्र के गांव मुंडी कराल में जमीनी विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक युवक ने अपनी चाची, चचेरे भाई और अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में एक ही परिवार और उसके करीबी लोगों के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Gurdaspur Triple Murder Suicide

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जानकारी के अनुसार, थाना सेखवां क्षेत्र के गांव मुंडी कराल निवासी मनजोत सिंह का परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखी बंदूक उठा ली और सबसे पहले अपनी चाची हरजीत कौर को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई अमृतपाल सिंह को भी निशाना बनाया। मासूम की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के शव घर के भीतर अलग-अलग स्थानों पर मिले।

End of Feed