शहर

पंजाब और हरियाणा का मौसम (16 Jan 2026) Punjab and Haryana Weather Today: 72 घंटे में बारिश देगी दस्तक, शीतलहर का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा का मौसम (पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: पंजाब और हरियाणा में अभी शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। कई इलाकों में आज भी कोल्ड डे और कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। यही नहीं अगले 72 घंटे में बारिश भी आने वाली है।

Image

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम (16 Jan 2026): उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बर्फबारी का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोग परेशान हैं। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लोग दिन में भी ठंड से ठिठुर रहे हैं। कोल्ड-डे के चलते लोगों को दिन में भी बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। आज पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज कैसा है, दिनभर मौसम कैसा रहेगा और कल का मौसम कैसा रहेगा चलिए जानते हैं।

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम

उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों की ही तरह पंजाब और हरियाणा के भी कई इलाकों में आज यानी शुक्रवार 16 जनवरी को भी शीतलहर की संभावना है। कुछ इलाकों में कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उसी के चलते मैदानी इलाकों तक भी ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रही।

हरियाणा और पंजाब में कल का मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज ही नहीं कल भी हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद शीतलहर का प्रकोप कुछ कम जरूर हो सकती है। IMD के अनुसार आज और कल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।

बारिश की संभावना

पंजाब और हरियाणा में कल यानी शनिवार 17 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। यही नहीं अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में और 18-19 जनवरी को हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 22 जनवरी तक दोनों ही राज्यों के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।

इधर हरियाणा में सरकार ने 12वीं तक के स्कूलों में रविवार 18 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब सभी स्कूल सोमवार 19 जनवरी को ही खुलेंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!