Pune: मेट्रो खंभे से टकराई कार, 3 युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे का वजह

महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के बंड गार्डन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार मेट्रो स्टेशन के खंभे से टकरा गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

Pune Car Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार कार मेट्रो स्टेशन के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना बंड गार्डन क्षेत्र में सुबह लगभग साढ़े चार बजे हुई। कोरेगांव पार्क थाने के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि क्या चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

Speeding Car Crashes into Metro Pillar in Pune (Symbolic Photo: Canva)

पुणे में तेज रफ्तार कार मेट्रो पिलर से टकरा गई (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ऋतिक भंडारी, यश भंडारी और कुशवंत टेकवानी के रूप में हुई है। ऋतिक और यश आपस में चचेरे भाई थे, जबकि कुशवंत पुणे के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव के अनुसार, कार बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक खंभे से टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ऋतिक और यश को मृत घोषित कर दिया। कुशवंत ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह लगभग 4 बजकर 49 मिनट पर हुआ था।

End of Feed