Pune News: बाप बना बेटे का हत्यारा, बेटे की शराब की लत से परेशान होकर पिता ने की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:50 PM IST

Pune Crime News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर के सदुम्ब्रे इलाके में एक पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पिता बेटे की शराब की लत से परेशान था। वह उसे शराब छोड़कर नौकरी करने का अनुरोध करता था। गुस्से में आकर उसने बेटे की हत्या कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया
  • आरोपी पिता बेटे की शराब की लत से था परेशान
  • पिता बेटे को शराब छोड़ नौकरी करने के लिए कहता था

Pune Crime News: कुछ घरेलू झगड़े इतने खतरनाक होते हैं कि बड़ा रूप ले लेता हैं। बहुत बार बाप-बेटे ही एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण पुणे में देखने को मिला है, जहां एक बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाप मृतक बेटे की शराब की लत से काफी परेशान था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। ऐसे में गुस्से में आकर पिता ने बेटे की हत्या कर दी है।

pune news

पिता ने की शराबी बेटे की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने बताया है कि, 55 वर्षीय बाप ने घर में शराबी बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या की है। आरोपी की पहचान बालू बबन बोरकर के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता है। जबकि मृतक का नाम समीर बालू बोरकर था। घटना मंगलवार शाम 5:52 बजे की है जब उनका बेटा पिंपरी-चिंचवड़ शहर के सदुम्ब्रे इलाके के बोरकरवस्ती में घर पर था।

End of Feed