Pune Crime News: हर दिन साइबर ठगी के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। शातिर महिलाएं झूठे प्यार का झांसा देखकर अक्सर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा देती हैं। इतना ही नहीं डेटिंग एप पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी लोगों के साथ काफी धोखाधड़ी होती है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश करती रहती है। अब एक बार फिर डेटिंग एप के जरिए धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने बताया है कि, ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए 79 वर्षीय बुर्जुग के साथ 17.10 लाख रुपये की ठगी हो गई है।
ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में बुर्जुग के साथ ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घटना पुणे के वारजे मालवाड़ी पुलिस थाने की है। इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित पॉपुलर नगर का निवासी है, जिसने 10 नवंबर को वारजे मालवाड़ी पुलिस थाने में डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
