Pune: पिंपरी-चिंचवड़ की पटाखा दुकान में लगी आग; 150 से ज्यादा फायर फाइटर तैनात

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक पटाखा दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर फाइटर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति पर निगरानी जारी है।

Pune Fire News: महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में स्थित एक पटाखा दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

Fire breaks out at a firecracker shop in Pimpri-Chinchwad (Photo: ANI)

पिंपरी-चिंचवड़ की पटाखा दुकान में लगी आग से हड़कंप (फोटो: एएनआई)

अग्निशमन विभाग के उपायुक्त वेंकटेश दुर्वास ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे एक पटाखा गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया। उनके अनुसार, आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

End of Feed