पुणे में हैरान कर देने वाला मामला, स्कूटी से आया और अस्पताल में बम रखकर चला गया! जांच में जुटी ATS

Pune News: पुणे के उषा किरण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के परिसर में टाइमर लगा एक बम रखा मिला। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। ATS इस मामले की जांच में जुट गई है।

Pune News: पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के उषा किरण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अंदर एक टाइमर लगा बम रखा पाया, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, जल्द ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। जिसके बाद इस बम को निष्क्रिय कर दिया गया। इस मामले की जांच कर रही ATS को एक ऐसे संदिग्ध की तलाश है, जो स्कूटी से आया था।

pune hospital bomb

पुणे अस्पताल में बम रखने का संदिग्ध आरोपी

पुणे में कहां मिला बम?

पुणे के हडपसर इलाके में स्थित उषा किरण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में यह बम मिला। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने रात में अस्पताल के बाहर पत्रकारों को बताया, "अस्पताल के अंदर एक कम क्षमता का बम बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उसने सफलतापूर्वक बम को निष्क्रिय कर दिया। पुणे पुलिस, उनकी अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) आतंकवाद सहित सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।"

End of Feed