Pune News: पुणे में सेल्फी बनी जानलेवा, बांध में डूबने से 3 दोस्तों की मौत

पुणे के मावल में जाधववाड़ी बांध में सेल्फी लेते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक के फिसलने पर उसे बचाने गए बाकी दो भी डूब गए। इसी दिन पवना नदी में एक और युवक की जान गई।

Pune News: पुणे के मावल इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां तीन दोस्तों को सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो गया। शुक्रवार शाम को जाधववाड़ी बांध में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मृतक पुणे के भोसरी इलाके के रहने वाले थे। इसी दिन पवना नदी में एक और युवक की जान गई, जिससे कुल चार मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया।

पिकनिक मनाने मावल आए थे तीन दोस्त

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भोसरी निवासी अजय गरुडे, अनिकेत पवार और संतोष येडके के रूप में हुई है। शुक्रवार को तीनों दोस्त मावल इलाके में पिकनिक मनाने के लिए आए थे। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बांध के किनारे पानी में खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। तभी फोटो के लिए पोज देते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

End of Feed