प्रयागराज: घरेलू कलह लील गई सात जन्मों का बंधन, बेरहम पति ने पत्नी को चाकू से गोद दे दी मौत, ये है पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 06:39 PM IST

Prayagraj: एक दंपत्ति में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि, गुस्साए पति ने चाकू से पत्नी का पेट फाड़ डाला। इस पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपी ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर खुद को जख्मी कर लिया। परिजन आनन- फानन में दोनों को लेकर एसआरएन हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आरोपी पति की हालत गंभीर बनी हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू कलह ने एक विवाहिता की जिंदगी ले ली
  • गुस्साए पति ने चाकू से पत्नी का पेट फाड़ डाला
  • आरोपी ने गले पर चाकू से वार कर खुद को जख्मी कर लिया


Prayagraj: प्रयागराज के घूरपुर थाना इलाके में घरेलू कलह एक विवाहिता की जिंदगी लील गई। आपसी विवाद ने बसा बसाया परिवार उजाड़ दिया। ये सनसनीखेज घटना गांव नीबी की है। पुलिस के मुताबिक, एक दंपत्ति में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि, गुस्साए पति ने चाकू से पत्नी का पेट फाड़ डाला।

Kanpur Railway Station

प्रयागराज में घरेलू कलह एक विवाहिता की जिंदगी ले गई (सांकेतिक तस्वीर)

इस पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपी ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर खुद को जख्मी कर लिया। इसके बाद परिजन आनन- फानन में दोनों को लेकर एसआरएन हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आरोपी पति की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक गांव नीबी निवासी मक्खन लाल (46) गार्डन किराए पर लेकर उसकी देखभाल करता है। परिवार में पत्नी सुमन (40) के अलावा तीन बच्चे हैं। बुधवार की देर शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों के बच्चे घर पर नहीं थे।

End of Feed