प्रयागराज

Prayagraj: बड़ी खबर! प्रयागराज में होगा स्लीपर बसों का संचालन, यूपी रोडवेज की ओर से इन शहरों के लिए चलेंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:49 PM IST

UP Roadways: उत्तर प्रदेश परिवहन प्रयागराज से प्रमुख शहरों के लिए एसी स्लीपर बसें चलाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इनका संचालन बड़े व लंबे रूटों पर किया जाएगा। यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

Image

यूपी रोडवेज प्रयागराज से इन शहरों के लिए चलाएगा स्लीपर बसें।

Uttar Pradesh Transport: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रयागराज के लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। संगम नगरी से अब परिवहन निगम भी एसी स्लीपर श्रेणी की बसें संचालित करने जा रहा है। अभी तक इस रूट पर सिर्फ निजी एसी बसें ही उपलब्ध थीं, लेकिन अब निजी बसों की तरह निगम बसों का संचालन बड़े व लंबे रूटों पर करेगा। इससे रोडवेज की अच्छी खासी कमाई हो सकेगी और यात्रियों को कम किराए में ही शानदार सफर का अनुभव भी मिल पाएगा।

बता दें कि नई अनुबंध योजना के अनुसार इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वातानुकूलित शयनयान बस अनुबंध योजना-2022 के सर्कुलर के तहत अनुबंधित बसों के बारे में सभी नियम कानून जारी कर दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि जो बसें अनुबंध की जाएंगी वे न्यूनतम 30 बर्थ वाली व बीएस-छह मानक की होनी चाहिए। बस का मॉडल व पंजीयन तिथि में अधिकतम एक वर्ष का ही अंतर अनुमान्य किया जाएगा।

नए वर्ष से मिल सकेगा यात्रियों को लाभ

मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने इस योजना को हर हाल में इसी वर्ष तक पूरा कर लेने की योजना बनाई है। नए वर्ष में यात्रियों को शानदार यात्रा का अनुभव देने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि प्रारंभिक चरण में रोडवेज लखनऊ, आगरा, दिल्ली, बरेली, अयोध्या और घाटों के शहर वाराणसी के लिए रोडवेज स्लीपर बस संचालित करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया है कि हमने अनुबंध की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। रूटों का चयन भी अंतिम दौर में चल रहा है। जल्द ही एसी स्लीपर बसों से यात्री यात्रा करने का अनुभव ले सकेंगे।

परिवहन निगम फिलहाल इन शहरों के लिए चला रहा बसें

जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, नागपुर आदि शहरों के लिए निजी बस संचालकों की ओर से एसी बसें चलाई जा रही हैं। जबकि परिवहन निगम फिलहाल लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, आगरा, झांसी, गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी के लिए एसी बसों का संचालन कर रहा है। बता दें कि नए वर्ष से परिवहन निगम कई प्रमुख शहरों के लिए एसी की स्लीपर बसें संचालित करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article