बड़ी खबर! प्रयागराज में होगा स्लीपर बसों का संचालन, यूपी रोडवेज की ओर से इन शहरों के लिए चलेंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:58 PM IST

UP Roadways: उत्तर प्रदेश परिवहन प्रयागराज से प्रमुख शहरों के लिए एसी स्लीपर बसें चलाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इनका संचालन बड़े व लंबे रूटों पर किया जाएगा। यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • परिवहन निगम एसी स्लीपर श्रेणी की चलाएगा बसें
  • यात्रियों को कम किराए में मिलेगा शानदार सफर
  • लखनऊ, आगरा, दिल्ली, समेत कई शहरों के लिए चलेंगी बसें

Uttar Pradesh Transport: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रयागराज के लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। संगम नगरी से अब परिवहन निगम भी एसी स्लीपर श्रेणी की बसें संचालित करने जा रहा है। अभी तक इस रूट पर सिर्फ निजी एसी बसें ही उपलब्ध थीं, लेकिन अब निजी बसों की तरह निगम बसों का संचालन बड़े व लंबे रूटों पर करेगा। इससे रोडवेज की अच्छी खासी कमाई हो सकेगी और यात्रियों को कम किराए में ही शानदार सफर का अनुभव भी मिल पाएगा।

bus

प्रयागराज से यूपी के प्रमुख शहरों के लिए चलेंगी स्लीपर बसें

बता दें कि नई अनुबंध योजना के अनुसार इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वातानुकूलित शयनयान बस अनुबंध योजना-2022 के सर्कुलर के तहत अनुबंधित बसों के बारे में सभी नियम कानून जारी कर दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि जो बसें अनुबंध की जाएंगी वे न्यूनतम 30 बर्थ वाली व बीएस-छह मानक की होनी चाहिए। बस का मॉडल व पंजीयन तिथि में अधिकतम एक वर्ष का ही अंतर अनुमान्य किया जाएगा।

End of Feed