Prayagraj Magh Mela 2023: प्रयागराज में संगम के तीरे पर 6 जनवरी से माघ मेला आरंभ होने जा रहा है। मेला फरवरी में बसंत पंचमी तक जारी रहेगा। माघ मेले को लेकर करीब- करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यूपी रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है। यूपी रोडवेज के एमडी संजय कुमार के मुताबिक, माघ मेले में 2800 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसों के संचालन को लेकर इलाके तय कर दिए गए हैं।
एमडी के मुताबिक, विभागीय तौर पर माना जा रहा है कि, मेले में प्रमुख स्नान तिथियों मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी पर भीड़ अधिक रहेगी, जिसमें प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से 27 जनवरी तक बसों के संचालन पर अधिक जोर रहेगा। लोगों को बसों में सफर करने की सुविधा का लाभ मिले इसके लिए विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
