प्रयागराज

Road Accident: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, हंडिया टोल प्लाजा के पास बिजली के पोल से टकराई कार, छह की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:35 PM IST

Road Accident in Prayagraj: प्रयागराज में गुरुवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां हंडिया टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो मासूम बच्चियों समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

Image

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, दो मासूम बच्चियों समेत छह की मौत
  • हंडिया टोल प्लाजा के पास बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराई
  • हादसे में पांच घायल, कुछ घायलों की हालत गंभीर


Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार महिलाओं समेत दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज के हंडिया टोल प्लाजा के पास एक टवेरा कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं और दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टवेरा गाड़ी कानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सोरांव थाना इलाके के शिवगढ़ से कार में सवार होकर श्रद्धालु विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं की कार हंडिया टोल प्लाजा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विंध्याचल दर्शन करने जा रहा था परिवार

हादसे में दो बच्चियों की भी मौत हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। गाड़ी (यूपी 78 बीक्यू 3601) से प्रयागराज जिले के थाना सोरांव इलाके के शिवगढ़ से एक परिवार विंध्याचल दर्शन करने जा रहा था। सुबह करीब 6:40 बजे श्रद्धालुओं की टवेरा गाड़ी हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही चार महिला, दो बच्चियों समेत कुल छह की मौत हो गई।

मृतकों में एक साल की मासूम की मौत

हादसे में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी (40), कृष्णा देवी पत्नी श्यामलाल (70), रेखा पत्नी रमेश (32), कविता पत्नी दिनेश (36), नयाशा (14) और एक साल की मासूम कुमारी ओजस ने जान गंवाई है। सभी शिवगढ़ के रहने वाले हैं। घायलों में उमेश पुत्र श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, गोटू पुत्री रमेश, चालक इरशाद शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उपरदहा में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने एंबुलेंस से एसआरएन मोर्चरी के लिए शवों को भिजवा दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'