Prayagraj Accident News:प्रयागराज जनपद के हंडिया कोतवाली इलाके के सैदाबाद में गांव भेस्की के निकट एक स्कूल बस पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक स्कूल बस में कुल 75 बच्चे सवार थे। जिसमें से 35 छात्राएं व 40 छात्र थे। हादसा शनिवार को सुबह करीब 10 बजे एक बाइक को बचाने के चलते हुआ। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक चिकित्सालय में ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना में हताहत हुए बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकालकर निजी वाहनों के जरिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भिजवाया।
दुर्घटना में हताहत हुए स्कूली बच्चों की कुशलक्षेम पूछते हुए पुलिस के आला अधिकारी।
