प्रयागराज

Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी के शाही स्नान से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, महाकुंभ में हुए 10 बड़े बदलाव

Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी के दिन होने वाले अमृत स्नान के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की क्या तैयारियां हैं? ये सवाल इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीच दिनों प्रयागराज में हादसा हुआ, लोगों की जान चली गई। इसी बीच सूबे की योगी सरकार ने बसंत पंचमी स्नान को लेकर महाकुंभ में 10 बड़े बदलाव किए हैं।

Image

बसंत पंचमी स्नान के लिए महाकुंभ में 10 बड़े बदलाव।

Basant Panchami Sanan: महाकुंभ 2025 के दौरान पवित्र स्नान के लिए प्रतिदिन अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए, योगी सरकार ने स्नान करने के दौरान व्यवधानों से बचने के लिए सख्त उपायों की घोषणा की है। हाल ही में हुई भगदड़ और हादसे के बाद प्रशासन सख्त है। इसी बीच राज्य सरकार ने संगम में हुई दुखद भगदड़ के बाद ‘अमृत स्नान’ के दिनों और अन्य प्रमुख स्नान पर्वों पर वीआईपी प्रोटोकॉल पर रोक लगा दी है। हादसे में 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई और करीब 60 घायल हो गए थे।

बसंत पंचमी स्नान के लिए कुंभ में 10 बड़े बदलाव

  1. बेहतर आवागम के लिए 20 पांटून खोल दिये गए है। कुल 30 पांटून पुल है। मौनी अमावश्या के दिन 22 को आखंडों के लिए रिजर्व किया गया था।
  2. पांटून पुल पर आवागम की सुविधा को और सुरक्षित बनाया गया है। इस बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अनुभव वाले प्रशानिक और पुलिस अधिकारियों की टीम लगाई गई है।
  3. सारे VVIP पास निरस्त कर दिए गए है।
  4. नाग बसुकी, लेटे हनुमान जी मंदिर, अक्षयबट, भरतकूप एवं भारद्वाज आश्रम हेतु अतिरिक्त मार्गों को खोला गया है।
  5. मेला क्षेत्र में मार्गों के किनारे लगी अवैध दुकानों को तात्कालिक रूप से हटवाया गया है।
  6. संगम तट पर लगे बोल्डर्स एवम घास वाले क्षेत्र में बैठने और लेटने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया।
  7. स्नानार्थियों को स्नान के बाद वापस भेजने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है और फ़ोर्स की तैनाती की गई है।
  8. आवश्यक रूप से बैरिकेट मार्ग को खोला गया और नए रास्ते बनाये गए है
  9. One-way सिस्टम लागू किया गया है। प्रयागराज जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशन बाकी रेलवे स्टेशनों से संगम तट पर आने जाने के लिए एकल दिशा की व्यवस्था लागू की गई है।
  10. प्रयागराज से जाने वाले कीड़ों की संख्या बढ़ा कर करीब 109 कर दी गई है। इतना ही नहीं यह आकाश मार्ग से निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर की मदद दी जाएगी।

संगम में स्नान करने के महत्वपूर्ण दिनों और आसपास की तारीखों पर वीआईपी ट्रीटमेंट पर रोक लगा दी गई है। ये तीर्थयात्रियों और वीआईपी आवाजाही में कोई असुविधा नहीं हो, इसके कारण की गई है।

मुख्यमंत्री ने किया महाकुंभ नगर सहित प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने महाकुंभ नगर समेत प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण कर सड़कों पर भीड़ की स्थिति और मेले की स्थिति का जायजा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर में विभिन्न मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री पहली बार प्रयागराज में हैं और उन्होंने बसंत पंचमी का स्नान सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ से दो अनुभवी अधिकारियों समेत सात पुलिस अधिकारियों की मेले में तैनाती की है। मुख्यमंत्री महाकुंभ नगर आ रहे उपराष्ट्रपति की आगवानी करने प्रयागराज हवाईअड्डे जाएंगे और महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वह 73 देशों से आ रहे राजनयिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article