DND से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के एक अहम हिस्से DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है। इससे दिल्ली-एनसीआर में रोड कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को भले ही दिल्ली का नाम मिला हो, लेकिन अभी दिल्ली के लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान दिल्ली के लोग कई बार ट्रैफिक जाम से जूझते हुए देश के इस सबसे लंबे एक्सप्रेसवे तक पहुंचते हैं। दिल्ली-एनसीआर को लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने और क्षेत्र के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का शुरू होना जरूरी है। इसके लिए कोशिशें अब तेज हो गई हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल यानी मंगलवार 19 मई को इस महत्वकांक्षी परियोजना का निरीक्षण किया। गडकरी के अनुसार वह आज यानी बुधवार 20 मई को इस परियोजना के उद्घाटन का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे।

DND delhi mumbai expressway

डीएनडी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक, हाईवे का उद्घाटन जल्द होगा

देहरादून ही नहीं जयपुर भी ढाई घंटे की दूरी पर

NHAI अधिकारियों के अनुसार इस हाईवे के खुल जाने के बाद सराय काले खां से फरीदाबाद की दूरी मात्र 20 मिनट में, मानेसर 45 मिनट में और जयपुर की दूरी महज ढाई घंटे में तय हो जाएगी। ज्ञात हो कि हाल ही में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी हुआ है, जिसने इन दोनों शहरों की दूरी को मात्र ढाई घंटे में समेट दिया है। DND–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के खुल जाने के बाद जयपुर और देहरादून दो शहर ऐसे शहर होंगे, जहां दिल्ली से ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

End of Feed