दिल्ली खतरनाक जगह, लुटियन में संभलकर रहें, NDA के नए राज्यसभा सांसदों को PM Modi की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए NDA राज्यसभा सांसदों से मुलाकात कर सदन में सक्रिय रहने, पक्ष-विपक्ष से सीखने और दिल्ली के लुटियन जोन में सावधानी बरतने की सलाह दी। कल वह लोकसभा सांसदों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार 5 अगस्त को NDA के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात सुबह नाश्ते के समय हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा हाल ही में AAP से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद भी शामिल थे। पीएम मोदी के साथ नाश्ते के समय करीब 36 राज्यसभा सांसद थे, जिनमें से 25 से ज्यादा नवनिर्वाचित सांसद थे।

PM Modi Rajyasabha MPS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के नए राज्यसभा सांसदों से मुलाकात की (फोटो - facebook.com/DDNews)

इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से लंबी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वह सदन में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों को सीख दी कि वे सभी से सीखें, फिर चाहे पक्ष के सदस्य हों या विपक्ष के, उनके साथ मिलजुलकर काम करें।

End of Feed