शहर

Delhi Triple Death: कार में तीन शव, अब CCTV में ‘बाबा’ की एंट्री… पीरागढ़ी केस में आया नया मोड़

दिल्ली के पीरागढ़ी में कार के अंदर मिले तीन शवों के मामले में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ‘बाबा’ के वेश में कार में बैठा नजर आ रहा है। पुलिस उसे अहम कड़ी मानकर व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

Image

दिल्ली पुलिस (प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Delhi Piragarhi Death Case: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में तीन लोगों की मौत का मामला अब एक रहस्यमय मोड़ ले रहा है। कार के अंदर दो पुरुषों और एक महिला का शव मिलने के बाद शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा था। लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज में कार के अंदर एक ‘बाबा’ के वेश में व्यक्ति बैठा दिखाई दे रहा है, जो मामले की जांच को नई दिशा दे रहा है। पुलिस इस व्यक्ति को केस की अहम कड़ी मानकर उसकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

कार में बैठा था बाबा

अधिकारियों के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक ’बाबा’ कार में बैठा था। उन्हें उम्मीद है कि वह इस रहस्यमय मामले की ’अहम कड़ी’ साबित हो सकता है। पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर घटना के दिन तीनों से मिला था और कार में भी बैठा था, हालांकि मौतों के सही कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

50 मिनट तक खड़ी रही कार

पुलिस के मुताबिक, रविवार अपराह्न करीब 3.50 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सूचना दी गई कि तीन लोग एक कार के अंदर बैठे हैं और उसके दरवाजे बंद हैं और वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। पुलिस की एक टीम पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां तीन लोग कार में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उसे सूचित करने से पहले कार करीब 50 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी थी।

जहर से मौत की आशंका

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बापरोला निवासी रणधीर (76) और शिव नरेश सिंह (47) और जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी देवी (40) और बिहार की मूल निवासी के रूप में की गई है। शुरुआती संकेत आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने जहर मिला शीतल पेय पिया होगा। पुलिस ने कहा कि वह अब अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें ’बाबा’ के वेश में मौजूद व्यक्ति की भूमिका भी शामिल है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!