पटना

बिहार के भागलपुर में खूनी कांड, धारदार हथियार गला रेतकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके मे हड़कंप मच गया है। धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई है। युवक का शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया है।

Image

बिहार के भागलपुर में खूनी कांड (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया की मृतक युवक का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर था। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या क्यों और किसने की है।

घर से 500 मीटर दूर मिला युवक का शव

पुलिस ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय छोटू रजक के रूप में की है। मृतक रंगरा के सहौरा गांव का निवासी था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पूजा करने गई कुछ महिलाओं ने शव को देखा तो पुलिस की उसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परिजनों ने मामले को लेकर पूछताछ की। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों का कहना है कि रात में एक व्यक्ति आया था, जो छोटू को बुलाकर ले गया।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

बता दें कि जब पुलिस ने युवक के शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने ऐसा करने से रोक दिया और एसपी को बुलाने की मांग करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। पुलिस के समझाने के बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के आने के बाद ही पुलिस को शव उठाने की अनुमति दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल की जांच शुरू की है, जिससे हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मृतक छोटू रजक का बड़ा भाई मनोज रजक ने बताया कि छोटू को एक व्यक्ति ने घर से बुलाया था, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं था। छोटू रजक मजदूरी का काम करता था और उसके अवैध संबंधों की भी जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article