पटना

Patna News: अयोध्या की तरह बिहार में भी हो रहा विराट रामायण मंदिर का निर्माण, महावीर मंदिर ट्रस्ट ने टाटा से किया करार

Patna News: महावीर मन्दिर ट्रस्ट ने बिहार में बन रहे विराट रामायण मंदिर के लिए टाटा से करार किया है। महावीर मंदिर ट्रस्ट प्रमुख किशोर कुणाल ने कहा कि 15 जनवरी से ही महावीर मन्दिर के माध्यम से सुबह शाम सभी अयोध्या आने वाले को भोजन कराया जाएगा।

Image

विराट रामायण मंदिर का होगा निर्माण

Photo : Times Now Digital

Patna News: महावीर मन्दिर ट्रस्ट ने बिहार में बन रहे विराट रामायण मंदिर के लिए टाटा से करार किया है। महावीर मंदिर ट्रस्ट प्रमुख किशोर कुणाल ने कहा कि टाटा कन्सल्टेंसी अब मंदिर के निर्माण को लेकर जांच करेगी और समय-समय पर हमें सुझाव देगी। आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि विराट रामायण मंदिर बड़ा भव्य बनेगा। इस मंदिर में माता सीता के लिए तालाब भी बनेगा। वही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर किशोर कुणाल ने कहा कि महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अलग से व्यवस्था करेगी। वही सीता रसोई और अन्य व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अयोध्या आने वाले लोगों के लिए महावीर मन्दिर करेगा भोजन की व्यवस्था

महावीर मंदिर ट्रस्ट प्रमुख किशोर कुणाल ने कहा कि 15 जनवरी से ही महावीर मन्दिर के माध्यम से सुबह शाम सभी अयोध्या आने वाले को भोजन कराया जाएगा। वही मिथिला पाग और मखाना के साथ साथ कई उपहार भी भगवान राम के लिए मिथिलावासी के माध्यम से भेजा जाएगा। भगवान राम का ससुराल मिथिला में है इसलिए विशेष उपहार बिहार से जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article