Patna Traffic Diversion: 26 जनवरी को शहर में इन रूट पर नहीं चल सकेंगे वाहन, आप भी जानें ट्रैफिक डायवर्सन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 12:25 PM IST

Patna Traffic Update: राजधानी में गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। 26 जनवरी पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। गांधी मैदान की ओर वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए वाहन सवार वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन जारी कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में होने वाले समारोह को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था
  • डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान के चिल्ड्रेन पार्क तक नहीं आएंगे वाहन
  • चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर या नीचे से गोरिया टोली तक बंद रहेगा रास्ता

Patna Traffic News: 26 जनवरी को शहर स्थित गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह होना है। इस समारोह को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदली रहेगी। सुबह सात बजे से समारोह समाप्त होने तक फ्रेजर रोड की पश्चिमी लेन डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान स्थित चिल्ड्रेन पार्क तक वाहन नहीं चलेंगे। न्यू डाकबंगला चौराहे से एसपी वर्मा रोड में वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कोतवाली से पुलिस लाइन के बीच बुद्ध मार्ग से पूरब दिशा में वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Patna Traffic Diversion

पटना में गणतंत्र दिवस केदिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था (प्रतीकात्मक फोटो)

हालांकि वोल्टास मोड़ से उत्तर दिशा की ओर गाड़ियां विद्यापति मार्ग होकर पुलिस लाइन तिराहा तक जा पाएंगे। जेपी गंगा पथ से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट होकर गांधी मैदान की ओर जाने वाले फ्लैंक में सिर्फ पास प्राप्त गाड़ियां परिचालित हो सकेंगी। वहीं, चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर या नीचे से गोरिया टोली तक वाहन नहीं चलेंगे। मीठापुर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) गोलंबर से उत्तर की ओर वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

End of Feed