बिहार में ढहा एक और बड़ा पुल, आमस-जयनगर एक्सप्रेसवे को बड़ा झटका; कई लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के जहानाबाद स्थित सादिकपुर रतन बिगहा के पास आमस-जयनगर एक्सप्रेसवे का निर्माणाधीन पुल भर भराकर ढह गया। इस हादसे में दो लोगों के चोटिल होने की खबर है, लेकिन स्थानीय लोगों को आशंका है कई लोग दबे हैं।

जहानाबाद : बिहार में पिछले एक साल से पुलों के गिरने की खबरें लगातार मिलती रही हैं। एक बार फिर एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद में भारत माला एक्सप्रेसवे रोड को कनेक्ट करने के लिए यह ब्रिज तैयार किया जा रहा है। बिहार के पहले एक्सप्रेसवे यानी औरंगाबाद के आमस से नेपाल के जयनगर तक बन रहे है भारत माला एक्सप्रेस वे पर यह ब्रिज निर्मित किया जा रहा है। घटना में दो मजदूर जख्मी बताए जा रहे हैं दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। हालांकि, स्थानीय लोग अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।

Amas-Jayanagar Expressway bridge collapsed,

जहानाबाद में गिरा पुल

घटना जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के सादिकपुर रतन बिगहा के पास की है। इस बड़ी परियोजना के पुल ढहने से निर्माण कंपनी पर सवालिया निशान हैं। आपको बता दें कि आमस-जयनगर एक्सप्रेसवे बिहार का पहला एक्सप्रेसवे है, जो औरंगाबाद के आमस से शुरू होकर दरभंगा के जयनगर को कनेक्ट करेगा। यह एक्सप्रेसवे 189 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 6 लेन होंगे। यह दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से जुड़ेगा और बिहार के 7 जिलों को पार करेगा। ऐसे में यह घटना इस परियोजना के लिए बड़ा झटका है।

End of Feed