तेजस्वी के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर मची खलबली; NDA-कांग्रेस हुए आमने सामने

तेजस्वी यादव के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। एनडीए इसे महागठबंधन में दरार के रूप में पेश कर रही है, जबकि राजद और कांग्रेस इस पर स्पष्टीकरण देने में व्यस्त हैं।

Bihar Election: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बयान से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सभी 243 सीटों पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा। इस बयान को NDA ने महागठबंधन में दरार बताने लगी।

tejashwi yadav contest on 243 seats

कहा- सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे तेजस्वी (फाइल फोटो | PTI)

NDA का पलटवार

तेजस्वी के बयान के बाद एनडीए के नेताओं ने उन पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव दिन में सपने देखना छोड़ दें। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी के चेहरे पर चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला और लैंड फॉर जॉब घोटाले का दाग है, ऐसे में जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने भी बयान को बड़बोलापन करार दिया और कहा कि उनकी राजनीतिक विरासत घोटालों से भरी हुई है।

End of Feed