बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, पटना में काफिले में घुसी कार, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक!

Patna News Today in Hindi (पटना की खभर): बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को बाल-बाल बच गए। पटना के मरीन ड्राइव पर एक कार ने ओवरटेक कर तेजस्वी के काफिले में घुसने की और टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी पूछताछ जारी है। इस घटना को तेजस्वी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

Tejashwi Yadav Convoy Accident: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सुरक्षा में में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार को पटना के मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार कार ने तेजस्वी के काफिले को टक्कर मारने की कोशिश की। जिससे एक बड़ा हादसे होने से टल गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते कार ड्राइवर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त चालक शराब के नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव - फाइल फोटो (PC- PTI)

तेजस्वी कार से सुरक्षित लौटे घर

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी यादव बुधवार को एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर एक तेज रफ्तार कार ने उनके काफिले में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत संदिग्ध कार ड्राइवर को पकड़ लिया और सुल्तानगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के दौरान कोई टक्कर नहीं हुई और काफिले के सभी वाहन सुरक्षित रहे। घटना के बाद तेजस्वी यादव सुरक्षित अपने आवास पहुंच गए।

End of Feed