Bihar News: बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार की हिंसा पर अब दिल्ली से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार नही संभाल पा रहे हैं, जहां कर्फ़्यू लगाना चाहिए था, प्रशासन और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई थी। इसका ख़ामियाज़ा युवा चंदन को अपनी जान देकर चुकानी पड़ा।
बिहार हिंसा को लेकर सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
बता दें, सासाराम से हिंसा का ताजा मामला सामने आया है। यहां एक बम ब्लास्ट हुआ है, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने कि खबर नहीं है। वहीं, नालंदा में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
