Sandesh Assembly Election 2025: संदेश विधानसभा क्षेत्र बिहार के भोजपुर जिले में स्थित है। यह क्षेत्र सोन नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां के लोगों की मुख्य आजीविका कृषि है। इस सीट पर 17 बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन इस सीट पर किसी एक पार्टी का कब्जा नहीं रहा। सीट की वफादारी किसी एक पार्टी के प्रति नहीं रही है। यहां कभी कांग्रेस तो कभी राष्ट्रीय जनता दल समेत कई पार्टियों ने जीत हासिल की है। आइए अब आपको संदेश सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों और चुनाव की तिथि के बारे में बताएं।
संदेश विधानसभा सीट
कब बनी थी संदेश विधानसभा सीट
बिहार की संदेश विधानसभा सीट की स्थापना 1957 में हुई थी और उसी साल यहां चुनाव भी हुए थे। 1957 में हुए चुनाव में कांग्रेस के झमन प्रसाद ने जीत हासिल कर विधायक बने। 1957 से लेकर 2020 तक यहां 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 2025 में यहां 18 विधानसभा चुनाव होने वाला है। इन चुनावों में सबसे अधिक 4 बार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने जीत का झंडा लहराया। 2 बार कम्युनिस्ट पार्टी, 1-1 बार भारतीय जनता पार्टी, जनता दल और लोक दल ने जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें - Bikram Assembly Election 2025: बिक्रम विधानसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, कौन मारेगा जीत की बाजी?
संदेश विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव की तिथि
बिहार के भोजपुर जिले में स्थित संदेश विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होने हैं। बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर को, जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होने हैं। 14 नवंबर को मतगणना के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
संदेश विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवारों की लिस्ट
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम |
| दीपू राणावत यादव | राष्ट्रीय जनता पार्टी |
| राधा चरण साह | जनता दल यूनाइटेड |
संदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की किरण देवी की जीत हुई थी। इस चुनाव में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के विजेंद्र यादव और लोक जनशक्ति पार्टी की श्वेता सिंह को हराया था। चुनाव में किरण देवी को 79,599 वोट मिले थे, जबकि विजेंद्र यादव ने 28,992 वोट प्राप्त किए थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट |
| किरण देवी | राष्ट्रीय जनता दल | 79599 |
| विजेंद्र यादव | जनता दल यूनाइटेड | 28,992 |
| श्वेता सिंह | लोक जनशक्ति पार्टी | 28,500 |
संदेश विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,91,632 थी। इसमें अनुसूचित जाति की संख्या यहां 16.15 प्रतिशत है और मुस्लिम मतदाता 5 प्रतिशत हैं। बता दें कि 2020 की तुलना में 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2,94,047 हो गई है। 2025 में मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी।
