पटना

22 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेनें सीधे पटना से पहुंचाएगी पंजाब, इन स्टेशनों पर लेंगी स्टॉप; तारीख-टाइमिंग फिक्स

भारतीय रेलवे श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर पटना साहिब से दिल्ली के लिए 22 कोच वाली विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला स्टेशनों पर ठहराव लेगी

Image

(ट्रेन फोटो-Istock)

पटना : भारतीय रेल श्री गुरु तेग बहादुर जी, सिखों के नौवें गुरु तथा हिंद दी चादर की पावन शहादत पर विशेष ट्रेनों की एक श्रृंखला चलाने जा रही है। रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। भारतीय रेल आनन्दपुर साहिब और दिल्ली की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन करेगी। ये ट्रेनें बड़े पैमाने पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अधिकतम सुविधा और सहजता सुनिश्चित करेंगी।

पटना साहिब से दिल्ली के लिए डायरेक्ट स्पेशल ट्रेन

पटना साहिब और पुरानी दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों की जानकारी भी दी गई है। पटना साहिब विशेष ट्रेन 22 कोच वाली है और 23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे पटना से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 4:15 बजे आनन्दपुर साहिब पहुंचेगी। वापसी यात्रा 25 नवंबर को रात 9:00 बजे आनन्दपुर साहिब से शुरू होगी। इस मार्ग में लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला स्टेशनों पर ठहराव होगा।

आनन्दपुर साहिब स्पेशल ट्रेन

पुरानी दिल्ली से चलने वाली विशेष ट्रेन 17 कोचों वाली है, और यह 22, 23, 24, और 25 नवंबर को प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे पुरानी दिल्ली से प्रस्थान करेगी तथा दोपहर 1:45 बजे आनन्दपुर साहिब पहुंचेगी। वापसी यात्रा प्रतिदिन रात 8:30 बजे आनन्दपुर साहिब से प्रारंभ होकर सुबह 3:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, सरहिंद, और न्यू मोरिंडा स्टेशनों पर रुकेगी। ये विशेष ट्रेनें श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक यात्रा कराएंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें