Patna Metro News: अब 15 अगस्त से शुरू नहीं होगी मेट्रो? नई संभावित तारीख भी जान लीजिए

पटना मेट्रो सेवा की शुरुआत अब 15 अगस्त को नहीं होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धता के आधार पर उद्घाटन किसी अन्य तारीख पर होगा। पहले चरण में तीन स्टेशनों पर सेवा शुरू होगी। बारिश के कारण ट्रायल रन में बाधा आ रही है। तकनीकी तैयारियों और सुरक्षा की जांच के चलते उद्घाटन में देरी हो रही है।

पटना के लोगों को बड़ी ही बेसब्री से मेट्रो के चलने का इंतजार है। उनका यह इंतजार 15 अगस्त 2025 को खत्म होने वाला था, लेकिन अब पटनावासियों के वर्षों का इंतजार अभी और लंबा होने वाला है। शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्याओं से परेशान पटनावासी उम्मीद लगाए बैठे थे कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें 'एक नई आजादी' मेट्रो की सुविधा मिलेगी। लेकिन जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आई, खबरें आने लगीं कि मेट्रो की शुरुआत में देरी हो सकती है।

Patna Metro Station Platform

पटना मेट्रो अब 15 अगस्त को शुरू नहीं होगी

नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने संकेत दिए कि अब यह बहुप्रतीक्षित सेवा 23 अगस्त को शुरू हो सकती है, बश शर्त यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उस दिन समय हो। यह खबर सुनकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई।

End of Feed