Patna Famous Shopping Places: पटना में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगह, कम दाम पर मिल जाएगा आपको बहुत कुछ खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 06:35 PM IST

Patna Best Shopping centre List: पटना में हाल के वर्षों में शॉपिंग सेंटर की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर यहां कम कीमत पर बेहतरीन कपड़े मिल रहे हैं। इन शॉपिंग सेंटर्स में हर दिन बहुत भीड़ रहती है। वहीं, खास मौकों और शादी के सीजन में राज्य भर से लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां महानगर में मिलने वाले सामान का कलेक्शन मिल जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खेतान मार्केट में 500 दुकानें, यहां सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक कर सकते हैं खरीदारी
  • मौर्या लोक में कपड़ों के साथ ज्वेलरी और फूटवीयर दुकानों की भरमार
  • कई मॉल और सुपरमार्केट भी खरीदारी के लिए बेहतर

Shopping centre to visit in Patna: राजधानी पटना में शॉपिंग करने के लिए बहुत विकल्प हैं। शहर में कपड़ों की खरीदारी सबसे अधिक होती है। यहां पर महानगरों में मिलने वाले कपड़े उचित दाम पर मिल जाते हैं। अगर, आप डिजाइनर ड्रेस, मॉडर्न सामान, पारंपरिक वेश-भूषा वाले कपड़े खरीदना चाहते हैं तो खेतान मार्केट सबसे अच्छा विकल्प है। मार्केट में 500 दुकानें हैं। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक मार्केट खुला रहता है। ब्रांडेड लहंगा, शेरवानी और स्टाइलिश ड्रेस लेनी हो तो आप मौर्या लोक जाएं। इस जगह आप ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। ब्रांडेड कंपनी के शो-रूम के अलावा कई सामान्य ज्वेलर्स हैं। इतना ही नहीं यह मार्केट फुटवियर के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

Patna Famous Shopping Places

पटना में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगह

बाकरगंज एवं चांदनी चौक से खरीदें इलेक्ट्रॉनिक आइटम

इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी के लिए शहर में दो बड़ी जगह हैं। एक बाकरगंज और दूसरा चांदनी चौक। इन दोनों ही जगहों पर किफायती कीमत पर बेहतर इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त गैजेट्स लेना हो तो आप डाक बंगला चौराहा स्थित हरि निवास कॉम्प्लेक्स चले जाएं। यहां आपको मोबाइल, कंप्यूटर-लैपटॉप समेत तमाम गैजेट्स मिल जाएंगे।

End of Feed