Patna: पटना में बच्चे का एडमिशन स्कूल में कराने का झांसा देकर 2.58 लाख रुपए की ठगी, साइबर ठग हर दिन बदल रहे तरीके

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 03:42 PM IST

cyber Fraud in Patna: राजधानी में जालसाज कई तरीकों से ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के साथ बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। शहर के बड़े स्कूल में बच्चे का एडमिशन कराने के नाम पर बड़ी ठगी की गई है। पीड़ित शख्स ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्दनीबाग रोड निवासी शख्स से 2.58 लाख रुपए की ठगी
  • दोनों आरोपियों के खिलाफ दीघा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
  • बच्चे के एडमिशन के नाम पर ठगी का अनोखा मामला

Patna Police: पटना में ठगों की संख्या काफी बढ़ गई है। तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग जालसाजों के झांसे में आ रहे हैं। लोगों से बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर, पैसे निकालने में मदद करने के नाम पर ठगी की जा रही है। बता दें शहर के एक नामी स्कूल में दाखिला दिलाने के नाम पर 2.58 लाख रुपए की ठगी की गई है। गर्दनीबाग रोड नंबर 36 निवासी एवं व्यवसायी शंभू प्रसाद से ठगी की गई है। इन्होंने कुर्जी निवासी अल्बर्ट स्ट्रांग और उसकी पत्नी के खिलाफ दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। ठगी के बाद से दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।

patna news

पटना में स्कूल में एडमिशन के नाम पर ऑनलाइन ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़ित शंभू का कहना है कि उन्हें सितंबर में पता चला कि क्लास आठवीं के एक छात्र ने टीसी ली है, जिसके बाद क्लास में एक सीट खाली हुई है। इस पर वह पत्नी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल से मिले। तभी स्कूल कैंपस में अल्बर्ट स्ट्रांग और उसकी पत्नी से मुलाकात हुई। आरोप है कि उन्होंने कहा कि वे उनके बच्चे का एडमिशन करवा देंगे।

End of Feed