पटना में बुजुर्ग से एक लाख की छिनैती, रुपये से भरा बैग झपटकर भागे बदमाश; देखें CCTV वीडियो

पटना के नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर में एक बुजुर्ग बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे पैसों से भरा थैला झीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Patna Crime News: पटना में बदमाशों ने एक बुजुर्ग से लाखों की छिनैती की और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से रुपये से भरा छोला छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया। जिसमें दोनों बदमाश देखे जा सकते हैं।

बैंक से वापस घर लौटते समय हुई घटना

यह घटना पटना में नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर की है। जहां मोहम्मद इकबाल ने बंका घाट स्थित स्टैट बैंक से एक रुपये निकले थे। वे पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। तभी घर के पास किसी से बात करने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और रुपये छीनकर फरार हो गए।

End of Feed