पटना

पटना को मिली तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 355.42 करोड़ रुपये की तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसमें एम्स गोलंबर-पैनापुर सड़क चौड़ीकरण, नौबतपुर में फ्लाईओवर निर्माण और दीघा-एम्स पाटली पथ को नेहरू पथ से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग शामिल है। इनसे ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Image

मुख्यमंंत्री ने किया तीन परियोजनाओं का शिलान्यास

Photo : Twitter

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के एम्स गोलंबर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को बेहतर बनाने के लिए तीन महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 355.42 करोड़ रुपये है।

एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर नेव सड़क का होगा चौड़ीकरण

मुख्यमंत्री ने 138.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर नेव (बिहटा-सरमेरा रिंग रोड से जुड़ाव) की 10.5 किमी लंबी सड़क के दो लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सड़क के बनने से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर और नौबतपुर जैसे क्षेत्रों से गुजरने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह रिंग रोड पटना के पश्चिमी इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी और आर्थिक, सामाजिक तथा औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

नौबतपुर लख में बनेगा फ्लाईओवर

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने 73.06 करोड़ रुपये की लागत से नौबतपुर-मसौढ़ी पथ के 17वें किमी पर 1.015 किमी लंबे फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से नौबतपुर लख पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और मसौढ़ी की ओर आवागमन सुगम होगा।

दीघा-एम्स पाटली पथ को जोड़ेगा नया संपर्क मार्ग

मुख्यमंत्री ने 143.86 करोड़ रुपये की लागत से दीघा-एम्स पाटली पथ को नेहरू पथ से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। यह परियोजना नेहरू पथ और पाटली पथ के बीच सीधा जुड़ाव स्थापित करेगी, जिससे दीघा, खगौल और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इससे जेपी सेतु से एम्स तक पहुंचना आसान होगा और नेहरू पथ पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दीघा से लेकर खगौल तक के इलाकों में रहने वाले लोगों को पाटली पथ के उपयोग का लाभ मिल सकेगा। इससे नेहरु पथ की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा पाटली पथ का बेहतर उपयोग हो सकेगा। जे.पी. सेतु एम्स तक पहुंचना और आसाना होगा। नेहरु पथ पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें