पटना स्टेशन से बच्चा चोरी, मां के सामने प्लेटफॉर्म से गायब हुआ मासूम; पति से झगड़कर निकली थी महिला

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 से शनिवार को एक महिला के ढाई साल के बेटे को बदमाश ने गायब हो गया। महिला राधा देवी ने बताया कि एक अजनबी व्यक्ति बच्चे को दुलार रहा था। इस दौरान वह किसी से फोन मांगकर पति से बात करने की कोशिश कर रही थीं। तभी संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को लेकर गायब हो गया। रेल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

Patna Crime News: पटना जंक्शन पर शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां एक महिला का ढाई साल का बेटा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। महिला प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर टिकट घर के पास बैठी थीं। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और बच्चे से दुलार करने लगा। महिला का बच्चे से ध्यान हटने पर वह शख्स बच्चे को लेकर गायब हो गया। महिला ने रेल थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

Representative Image

सांकेतिक फोटो

पति से झगड़कर आई पटना

पीड़ित महिला राधा देवी सीतामढ़ी जिले के मालीपुर पखरी गांव की रहने वाली है। वह अपने बेटे सोनू के साथ गांव लौटने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। महिला ने बताया कि वह पति से झगड़ा करके पटना आई थी और अपने पति से बात करने के लिए किसी से फोन मांग रही थी। इसी दौरान 40-42 साल का एक लंबे कद का मोटा व्यक्ति उसके पास आया। उसने कुछ देर उसके साथ बातचीत की और उसकी सहमति से बच्चे को गोद में लेकर खेलाता रहा। फिर अचानक वह संदिग्ध व्यक्ति बच्चे के साथ गायब हो गया।

End of Feed