पटना

Bihar: मैरवा में पुलिस की छापेमारी; ट्रैक्टर चेंबर में बनाए गए तहखाने से 650 लीटर शराब बरामद

बिहार के मैरवा में पुलिस ने सोमवार सुबह धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया। ट्रैक्टर के तहखाने से 650 लीटर अंग्रेजी शराब और दो बाइकों से भी शराब बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

Image

मैरवा में ट्रैक्टर के चैंबर से शराब जब्त (फोटो: Canva)

Bihar News: बिहार के मैरवा में सोमवार सुबह धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। तलाशी के दौरान एक ट्रैक्टर के चेंबर में बनाए गए तहखाने से 650 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा दो बाइकों से भी शराब ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, चालक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी हरिश्चंद्र राम के पुत्र राकेश राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कुल मिलाकर 418 लीटर अंग्रेजी शराब और 232 लीटर देशी शराब जब्त की गई है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाकर ट्रैक्टर और बाइकों के जरिए छपरा भेजी जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर और दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया है और गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!