Rohtas Crime News: बिहार से रोहतास जिले से हत्या और आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के सासाराम के नटवार थाना क्षेत्र के सरावं गांव की है।
रोहतास में दिनदहाड़े पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड
पत्नी की हत्या के बाद ली खुद की जान
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान पूनम देवी और उसके पति की पहचान सुगंध कुमार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन यह पता नहीं लग पाया है कि मृतक ने इस घटना को अंजाम किस वजह से दिया था। आस पास के लोगों के साथ परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
हत्या और आत्महत्या का मामला
हत्या और आत्महत्या की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसके पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ताकि भविष्य में होने वाली इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
