पटना

बिहार में शादी बनी सस्पेंस थ्रिलर... नाच-गाने के बीच मचा बवाल, मंडप से अगवा हुआ दूल्हा

बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह में लौंडा डांस के दौरान गांव के कुछ युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लौंडा पार्टी के कुछ सदस्यों ने दुल्हन और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। साथ ही घर से कैश और गहने लूट लिए। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए दूल्हे को भी अगवा कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दूल्हे को मुक्त कराने में जुटी है।

Image

गोपालगंज में दूल्हे का अपहरण (AI Image)

Groom Kidnapped in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब नाच को लेकर हुए विवाद में दूल्हे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी हो रही थी।शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी और शादी को लेकर खुशनुमा माहौल था। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी।

दुल्हन और उसके परिजनों से मारपीट

कहा जा रहा है कि नाच के दौरान ही गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाच पार्टी के सदस्यों द्वारा दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और घर से आभूषण और कीमती सामान लूट लिए गए।

बीच-बचाव करने गया दूल्हा हुआ अगवा

दूल्हे ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे अगवा कर लिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद दुल्हन के परिवार में दहशत है और किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। गोपालगंज (सदर) के एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की मदद ली जा रही है, ताकि दूल्हे को जल्द मुक्त कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुल्हन के परिवार में डर का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में एक आवेदन दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!