बिहार में एक और मर्डर; चोरी कर रहे तेल कटवा गिरोह ने बुजुर्ग को मारी गोलियां, धर-पकड़ में लगी पुलिस

पूर्वी चंपारण में तेल चोरी कर रहे अपराधियों ने एक होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। जांच में मुजफ्फरपुर के गिरोह का हाथ सामने आया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटी है।

Motihari Murder: बिहार में अपराधिक गतिविधियों लगातार चर्चा बनी हुई है। मंगलवार की रात पूर्वी चंपारण जिले में एक हत्या हो गई। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेल चोरी कर रहे अपराधियों ने एक होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो होटल संचालक चुटुन सिंह के पिता थे। यह दर्दनाक घटना कोटवा के कदम चौक के पास घटित हुई।

motihari murder

चोरी रोकने गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

कैसे हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र सिंह रात को ढाबे पर ही सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रक से तेल चोरी की गतिविधि की भनक लगी। जब उन्होंने लाठी लेकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। सीने में दो गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उपेंद्र सिंह को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

End of Feed