Chhath Puja 2025: छठ पूजा के रंग में रंगे सियासी चेहरे, राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री तक देशभर के नेताओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

आज छठ पूजा के आखिरी दिन देशभर में श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन किया। इस मौके पर सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि राजनीति के लोग भी घाट पर पूजा-अर्चना करते नजर आए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

Chhath Puja in India: लोक आस्था के महापर्व का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व को मनाया गया। दिल्ली से लेकर बिहार तक घाटों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर न केवल आम जनता, बल्कि राजनीति से जुड़े लोग और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी भक्ति भावना में डूबे नजर आए। सीएम योगी से लेकर नीतीश कुमार, रेखा गुप्ता और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छठ पूजा के आखिरी दिन देशवासियों को एक बार फिर से शुभकामनाएं दीं।

Chhath puja

देश के अलग-अलग हिस्सों में नेताओं ने की छठ पूजा (ANI)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर परिवार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की रस्में निभाईं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के आखिरी दिन लखनऊ स्थित गोमती नदी घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ITO के पास हाथी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छठ के आखिरी दिन गुवाहाटी में पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने अपनी पत्नी के साथ भुवनेश्वर के कुआखाई नदी घाट पर छठ पूजा अनुष्ठान किया।

End of Feed