बिहार में शिक्षा विभाग की नई पहल; स्कूल से जुड़ी हर समस्या का होगा हल, ई-शिक्षाकोष पर होंगी शिकायतें दर्ज

शिक्षा विभाग ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की है। शिकायतों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत कर विस्तृत सूची जारी की गई है, जिससे शिकायतकर्ता अब समस्या की प्रकृति के अनुसार समाधान पा सकेंगे। इसके लिए दो टोल-फ्री नंबर 14417 और 18003454417 भी जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने शिक्षक, छात्र और अन्य संबंधित पक्षों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक बड़ी पहल करते हुए शिकायतों का वर्गीकरण करते हुए एक विस्तृत सूची जारी की है। अब कोई भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या की प्रकृति के अनुसार श्रेणी निर्धारित कर उचित माध्यम से समाधान के लिए संपर्क कर सकेगा। इसके लिए विभाग ने दो टोल-फ्री नंबर – 14417 और 18003454417 – भी जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। विभाग द्वारा जारी सूची को कुल छह श्रेणियों में बांटा गया है।

Categorized Grievance Redressal System

बिहार में वर्गीकृत शिकायत निवारण प्रणाली

विद्यालय संबंधित शिकायत

पहली श्रेणी विद्यालय संबंधित शिकायतों की है, जिसमें आधारभूत संरचना जैसे भवन की मरम्मत, शौचालय, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, पंखा, ट्यूबलाइट आदि की समस्याएं आती हैं। इसके अलावा विद्यालय संचालन से जुड़े मामलों जैसे कक्षा संचालन, कंप्यूटर लैब की स्थिति, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी और खेल सामग्री की उपलब्धता को भी इसमें शामिल किया गया है। शिक्षकों के आचरण और मिड-डे मील (एमडीएम) से जुड़ी शिकायतें भी इसी श्रेणी में दर्ज की जा सकती हैं।

End of Feed