पटना

Patna Crime: पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश, ज्वेलर्स के स्टाफ ने फेल किया प्लान; देखें CCTV फुटेज

पटना के बोरिंग रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एक अपराधी ने लूटपाट का प्रयास किया। अपराधी पिस्टल से लैश होकर बैंक में घुसा और ज्वैलर्स के कर्मचारियों के साथ लूटपाट की कोशिश की। आरोपी ने उनसे पैसों का बैग छीनने की कोशिश की। लेकिन कर्मचारियों ने उससे पिस्टल छीन ली।

Image

पटना में लूटपाट की कोशिश

Patna Crime News: पटना के सबसे पॉश इलाके बोरिंग रोड पर दिन दहाड़े लूट की कोशिश की गई। जहां पिस्टल से लैस एक अपराधी ने बैंक परिसर में ज्वेलर्स के कर्मचारियों को लूटने की कोशिश की। हालांकि कर्मचारियों ने उसका डटकर सामना किया और अपराधी की पिस्टल छीन ली। जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बैंक में पैसे जमा कराने आए थे कर्मचारी

यह वारदात पटना के बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एस के पूरी ब्रांच में हुई। जहां सुबह 11:55 बजे कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी बैंक पहुंचे थे। वे लोग बैंक में 18.5 लाख रुपये जमा कराने के लिए आए थे। लेकिन बैंक की सीढ़ियों पर पहुंचते ही एक अपराधी ने उनपर हमला कर दिया। आरोपी ने उनसे पैसों का बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनके बीच छीना-झपटी भी हुई। जिसमें अपराधी के पास मौजूद पिस्टल से एक राउंड गोली चल गई। लेकिन यह गोली सीधे दीवार में जाकर लगी।

कर्मचारियों ने छीना पिस्टल

अपराधी की पिस्टल से गोली चलने के बावजूद उनके बीच छीना-झपटी जारी रही। कर्मचारियों ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपराधी के हाथ से पिस्टल छीन ली। जिसके बाद अपराधी अपना हेलमेट और पिस्टल छोड़कर मौके से फारर हो गया। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी और कर्मचारियों के बीच हाथापाई की वारदात साफ नजर आ रही है। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article